Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J&K : शोपियां जिले में गाड़ी में हुआ विस्फोट, 3 जवान घायल, जांच में जुटी पुलिस

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को एक वाहन में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें तीन सैनिक घायल हो गए।

09:02 AM Jun 02, 2022 IST | Desk Team

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को एक वाहन में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें तीन सैनिक घायल हो गए।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को एक वाहन में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें तीन सैनिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि विस्फोट के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विस्फोट के बारे में पता लगा रही है पुलिस
पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, शोपियां के सिडोव में किराए पर लिए गए एक वाहन में विस्फोट हो गया, जिससे तीन सैनिक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट ग्रेनेड से हुआ या वाहन के अंदर पहले से ही विस्फोटक रखा गया था या बैटरी में खराबी के चलते यह विस्फोट हुआ।
Advertisement

फॉरेंसिक टीम कर रही है जांच
इस विस्फोट की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है और आगे की जांच जारी है। खबरों के मुताबिक जिस गाड़ी में विस्फोट हुआ है वो किराए की बताई जा रही है।   

Advertisement
Next Article