Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू-कश्मीर: महाराजा हरी सिंह के योगदान को ध्यान में रखते हुए उनके जन्मदिन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

महाराजा हरी सिंह के जन्मदिन 23 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के बाद जम्मू में उत्सव का माहौल है और जगह-जगह लोग ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं।

07:23 PM Sep 16, 2022 IST | Desk Team

महाराजा हरी सिंह के जन्मदिन 23 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के बाद जम्मू में उत्सव का माहौल है और जगह-जगह लोग ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं।

महाराजा हरी सिंह के जन्मदिन 23 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के बाद जम्मू में उत्सव का माहौल है और जगह-जगह लोग ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं।जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं तथा महाराजा हरी सिंह के योगदान को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Advertisement
सभी ने इस फैसले का किया स्वागत 
जम्मू में अलग-अलग जगहों पर लोग जमा हुए, खास तौर से तवी पुल पर जमा होकर लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाए और मिठाइयां बांटकर सरकार के इस ‘ऐतिहासिक’ फैसले का स्वागत किया।इसके अलावा करणी सेना, टीम जम्मू और विभिन्न राजपूत संगठनों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस फैसले का स्वागत किया।उपराज्यपाल ने कहा कि महाराजा हरी सिंह महान शिक्षाविद, प्रगतिशील विचारक, समाज सुधारक और उच्च नैतिकता वाले व्यक्ति थे।उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक अवकाश महाराजा हरी सिंह जी की महान विरासत को सम्मानित करने का उचित उपाय है।’’
Advertisement
Next Article