Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J-K NEWS: कश्मीर में 2022 की शुरुआत से अभी तक 100 आतंकवादी मारे गए

कश्मीर में इस साल की शुरुआत से अभी तक आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने 100 आतंकवादियों को मार गिराया है।

02:12 PM Jun 13, 2022 IST | Desk Team

कश्मीर में इस साल की शुरुआत से अभी तक आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने 100 आतंकवादियों को मार गिराया है।

 कश्मीर में इस साल की शुरुआत से अभी तक आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने 100 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से सबसे अधिक 63 आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से नाता रखते थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
अधिकारियों ने कहा, ‘‘ सुरक्षा बलों ने कश्मीर में इस साल की शुरुआत से अभी तक 29 विदेशी आतंकवादियों समेत कुल 100 आतंकवादियों को मार गिराया है।’’
उन्होंने बताया कि यह पिछले वर्ष इस दौरान मारे गए आंतकवादियों की संख्या से दोगुना है।अधिकारियों ने कहा, ‘‘ पिछले साल पहले पांच महीनों और 12 दिन में आतंकवाद रोधी अभियानों में एक विदेशी आतंकवादी सहित 50 आतंकवादी मारे गए थे।’’उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से 63 आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के थे, जबकि 24 अन्य जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।
Advertisement
Next Article