J-K News: जम्मू कश्मीर में हुआ बड़ा हादसा, सड़क दुर्घटना में CRPF के 8 जवान हुए घायल
जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान घायल हो गए।
03:41 PM Jun 16, 2022 IST | Desk Team
जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान घायल हो गए। दुर्घटना में एक नागरिक के भी घायल होने की सूचना है।
Advertisement
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुलगाम में सीआरपीएफ का एक वाहन एक तिपहिया वाहन से टकरा गया, जिससे आठ जवान और तिपहिया चालक घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Advertisement