टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

J-K News: जम्मू कश्मीर में ड्रग्स का भंडाफोड़, पुलिस ने जब्त किए 800 किलों के मादक पदार्थ, 2 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उनके पास से 800 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

08:41 PM Nov 18, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उनके पास से 800 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में राज्य की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमें पुलिस ने 800 किलो के मादक पदार्थ को जब्त कर ली है। इसके साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी सीनियर अधिकारी ने पूर्ण रूप से साझा की है।
पुलिस ने जब्त की 800 किलोग्राम की ड्रग्स 
अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की नियमित जांच कर रही पुलिस की एक टीम ने जखानी में एक तेल टैंकर को रोका।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने उधमपुर की ओर जा रहे वाहन से 800 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में केंद्र शासित प्रदेश के बाहर डोडा पोस्त की खेप की तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि ड्रग्स का कारोबार करने वालों को कथित तौर से  गिरफ्तार कर लिया । वही, इन आरोपियों की पहचान सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले गौरव और नसीब के रूप में की गयी है। हालांकि, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article