W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

J-K News: जम्मू कश्मीर बन रहा स्वर्ग, Lt Governor मनोज सिंहा ने कहा- आतकंवाद अंतिम सांस गिन रहा

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां आतंकवाद अंतिम सांस गिन रहा है। उन्होंने सभी हितधारकों से केंद्र शासित प्रदेश में स्थायी शांति और सामान्य स्थिति लाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

07:37 PM Nov 03, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां आतंकवाद अंतिम सांस गिन रहा है। उन्होंने सभी हितधारकों से केंद्र शासित प्रदेश में स्थायी शांति और सामान्य स्थिति लाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

j k news  जम्मू कश्मीर बन रहा स्वर्ग  lt governor मनोज सिंहा ने कहा  आतकंवाद अंतिम सांस गिन रहा
Advertisement
जम्मू कश्मीर में आतंकवाद कई हद तक कम होता जा रहा है । उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने औपचारिक रूप से कहा कि राज्य में आतंवाद अपने अंतिम दौर पर चल रहा है। राज्य में शांति को स्थापित करने के लिए और विकास की नई लहर उत्पन्न करने के लिए हितधारकों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
Advertisement
Lt Governor J&K : पूर्वी उत्तर प्रदेश में भाजपा के चर्चित चेहरों में होती  है मनोज सिन्हा की गिनती - Lt Governor Jammu and Kashmir Manoj Sihna is Big  Face of BJP
Advertisement
जानकारी के मुताबिक  उन्होंने कहा, ‘‘केवल पुलिस और सुरक्षाबल ही स्थायी शांति नहीं ला सकते हैं। निर्वाचित जन प्रतिनिधियों और प्रशासन के अन्य धड़े भी इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।’’ उप राज्यपाल का यह बयान केंद्र शासित प्रदेश में कश्मीरी पंड़ितों की चुन-चुनकर हत्या की घटनाओं को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही आलोचना के जवाब में आया है।
Advertisement
Lt Gov Manoj Sinha said must not forget how Pakistan attacked people of  Muzaffarabad on 22nd October 1947 - जम्मू-कश्मीर: मनोज सिन्हा बोले- हमें  नहीं भूलना चाहिए कि कैसे पाकिस्तान ने PoK
सिन्हा ने गरखाल सीमावर्ती इलाके में बुधवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में कहा था, ‘‘मैं पूरे भरोसे से कह सकता हूं कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांस गिन रहा है।’’उन्होंने कहा कि अब ऐसी व्यवस्था की जरूरत है जिसके प्रति आम लोगों को यह विश्वास हो कि उन्हे न्याय मिलेगा और प्रशासन उनकी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था केंद्र शासित प्रदेश में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने में बड़ी पहल साबित होगी। सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति पारदर्शिता और कतई बर्दाश्त नहीं करने के सिद्धांत ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में क्रांति लाई है।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×