J&K : पुंछ में सीमावर्ती इलाकों पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया मुहतोड़ जवाब
पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।
11:02 PM Sep 13, 2020 IST | Shera Rajput
पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम करीब 17.45 बजे मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों को लक्ष्य कर अकारण गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सैनिकों के इस कृत्य का माकूल जवाब दिया।
Advertisement
Advertisement

Join Channel