Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J & K पुलिस ने घाटी में हथियारों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

NULL

07:46 PM Sep 17, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू में एक वांछित अपराधी को आज यहां गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो देसी पिस्तौल और दो कारतूस जब्त किये गए। पुलिस ने बताया कि जम्मू के सिम्बल कैंप निवासी परमजीत सिंह उर्फ सनी को गांधीनगर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। वह कई जघन्य अपराधों में शामिल था। एक अन्य घटना में चार व्यक्तियों को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया।

सीमा चौकियों पर पाक ने गोलाबारी

जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी की जिसमें एक महिला की मौत हो गयी और पांच अन्य नागरिक घायल हो गये। हाल के दिनों में पाकिस्तान द्वारा किया गया यह पांचवां संघर्ष विराम उल्लंघन है।

पुलिस के अधिकारी ने आज यहां बताया कि कल रात से अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेजरों ने भारी मोर्टार का इस्तेमाल किया और दर्जनों अग्रिम चौकियों एवं कई गांवों को निशाना बनाया।

उन्होंने बताया कि अरनिया बस स्टैंड पर 10-12 से अधिक गोले फटे। पुलिस ने बताया कि गोलाबारी में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गये और उन्हें जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर रतनो देवी का आज निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि कुछ घरों सहित एक दर्जन से अधिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि जोफराम गांव में गोलाबारी में चार पशुओं की मौत हो गयी। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, कल मध्यरात्रि से आज सुबह तक अरनिया सेक्टर में भारी गोलीबारी और रूक-रूक कर गोलाबारी होती रही। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला आज सुबह थमा।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article