J&K : घाटी में आतंकियों ने दो मजदूरों को मारी गोली , एक की मौत
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बृहस्पतिवार की रात आतंकवदियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
12:03 AM Jun 03, 2022 IST | Shera Rajput
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बृहस्पतिवार की रात आतंकवदियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि आतंकियों ने मध्य कश्मीर जिले के चडूरा इलाके में स्थित ईंट भट्टा पर काम कर रहे दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलियां चलाईं।
अधिकारियों ने बताया कि हमले में दिलकुश कुमार और गुरी घायल हुए। उन्होंने बताया कि गुरी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि 17 वर्षीय दिलकुश ने एसएमएचएस अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि दिलकुश कुमार बिहार का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके की घेराबंदी कर घटना में शामिल आतंकियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
Advertisement