Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J&K : CRPF जवान की हत्या के आरोपी समेत दो आतंकी गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर जिले में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

11:30 AM Mar 13, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर जिले में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर जिले में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने शनिवार शाम को सीआरपीएफ जवान मुख्तार अहमद की शोपियां के चेक चोटीपुरा इलाके स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Advertisement
पुलिस अधिकारी ने ट्वीट कर दी जानकारी 
आईजीपी ने ट्वीट किया, हमने सीआरपीएफ जवान के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। अपराध में इस्तेमाल हथियार (पिस्तौल) उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) जो आतंकवाद के इस अपराध में उसका साथ दे रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। कुमार ने बताया कि इस अपराध को लश्कर ए तैयबा के कमांडर आबिद रमजान शेख के निर्देश पर अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हाल ही में सेना ने ढेर किए थे चार आतंकी 
कश्मीर में इससे पहले शुक्रवार रात को अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी समेत चार को ढेर कर दिया था। मारे गए इन आतंकियों में दो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भी शामिल थे। इसके अलावा सुरक्षा बल के जवानों ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया था।  
Advertisement
Next Article