Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों की नापाक हरकत, CRPF पार्टी पर की गोलीबारी

कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी के ऊपर गोलीबारी की। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

05:05 PM Aug 12, 2022 IST | Desk Team

कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी के ऊपर गोलीबारी की। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी के ऊपर गोलीबारी की। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी है।
Advertisement
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक घटना के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मी को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई जब सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान गश्त लगा रहे थे। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
गौरतलब है कि बीते दिन भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में तड़के आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर एक आत्मघाती हमला किया जिसमें तीन जवान शहीद हो गये और दो आतंकवादी मारे गये। यह हमला लगभग तीन साल के अंतराल के बाद जम्मू कश्मीर में ‘फिदायीन’ की वापसी का संकेत है। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकवादियों के बारे में ऐसा माना जाता है कि वे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से थे। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी घातक ‘स्टील कोर’ गोलियों से लैस थे और चार घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गये। मुठभेड़ सुबह लगभग साढ़े छह बजे समाप्त हुई। 
Advertisement
Next Article