Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जे. पी. नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पहुंच कर बीते दिनों को किया याद

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा रविवार को यहां उस दुकान पर पहुंचे, जहां वह 1980 के दशक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का छात्र रहने के दौरान चाय पीते थे और आमलेट खाते थे।

10:39 PM Aug 21, 2022 IST | Shera Rajput

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा रविवार को यहां उस दुकान पर पहुंचे, जहां वह 1980 के दशक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का छात्र रहने के दौरान चाय पीते थे और आमलेट खाते थे।

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा रविवार को यहां उस दुकान पर पहुंचे, जहां वह 1980 के दशक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का छात्र रहने के दौरान चाय पीते थे और आमलेट खाते थे।
Advertisement
नड्डा ने ठाकुर के छुए पैर , ली स्वास्थ्य की जानकारी
नड्डा ने मिठाई की दुकान के मालिक नाथूराम ठाकुर (86) के पैर छुए और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। नाथूराम के दो बेटे हैं और दुकान अब उनके रिश्तेदार मस्त राम ठाकुर चलाते हैं।
नड्डा ने जगमोहन से भी की मुलाकात
नड्डा ने एक अन्य दुकानदार जगमोहन से भी मुलाकात की। उन्होंने नाथूराम ठाकुर और जगमोहन को अपने छोटे बेटे के विवाह के लिए आमंत्रित किया, जो जल्द होने वाला है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह यहां पले-बढ़े हैं और यह उनके दूसरे घर जैसा लगता है। उन्होंने कहा, ‘‘बुजुर्गों का आशीर्वाद हमेशा मेरे लिए मनोबल बढ़ाने वाला होता है।’’
बाद में नड्डा मॉल रोड, इंडियन कॉफी हाउस और स्कैंडल प्वाइंट भी गए और वहां लोगों से बातचीत की।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद थे। इससे पहले नड्डा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलन में शामिल हुए।
Advertisement
Next Article