W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BREAKING: जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी बांध में 40 टूरिस्टों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

07:46 PM Apr 30, 2026 IST | Amit Kumar
breaking  जबलपुर में बड़ा हादसा   बरगी बांध में 40 टूरिस्टों से भरा क्रूज डूबा  4 की मौत  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित बरगी बांध में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों को घुमाने निकला एक क्रूज अचानक पानी में डूब गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय क्रूज में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार से माहौल दहशत भरा हो गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह क्रूज पर्यटकों को बरगी बांध में सैर करा रहा था। सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक क्रूज असंतुलित होने लगा और कुछ ही देर में पानी में समाने लगा। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 15 लोगों को बचाया गया

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। CSP अंजुल अयक मिश्रा अपने दल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। हालात की गंभीरता को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमों को भी बुलाया गया। दोनों एजेंसियों ने मिलकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 15 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Advertisement

प्रशासन अलर्ट, मौके पर अधिकारी मौजूद

घटना के बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और बचाव कार्य में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए सभी जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश जारी है। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। कई लोगों ने अपनी नावों के जरिए बचाव कार्य में सहयोग किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। शुरुआती समय में इन्हीं लोगों की सतर्कता से कई जिंदगियां बचाई जा सकीं।

हादसे के कारणों की जांच

फिलहाल इस हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्रूज में कोई तकनीकी खराबी थी या फिर ओवरलोडिंग जैसी कोई वजह सामने आएगी।  इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं लापता लोगों के परिवार चिंता में डूबे हुए हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द सभी को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करता है और यह सोचने पर मजबूर करता है कि पर्यटन गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का कितना ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खुशियों के बीच पसरा मातम! मुरैना से उज्जैन जा रही बस अचानक पलटी, दूल्हे समेत 3 की मौत, 19 लोग घायल

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×