W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्यप्रदेश के जबलपुर में क्रूज डूबा, 9 शव मिले, 10 अभी भी लापता, 15 लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान

10:00 AM May 01, 2026 IST | Himanshu Negi
मध्यप्रदेश के जबलपुर में क्रूज डूबा  9 शव मिले  10 अभी भी लापता  15 लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान
Jabalpur Cruise Accident Update

Jabalpur Cruise Accident Update: मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी बांध में यात्रियों से भरे क्रूज नाव डूब गया जिससे हर तरफ चीख पुकार मच गई है। बता दें कि अब इस घटना में मरने वालों की संख्या दुर्घटना के एक दिन बाद बढ़कर नौ हो गई है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। राज्य मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि अब बचाव दल ने दो और शव बरामद किए हैं।

Advertisement

Jabalpur Cruise Accident Update: क्रूज अचानक नदी में समा गया

Jabalpur Cruise Accident Update
Jabalpur Cruise Accident Update (Source: Social Media)

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि तेज हवाओं के कारण यह घटना हुई होगी। तेज हवा चल रही थी इस दौरान नाव चालक से दूसरी तरफ आने को कहा, लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी। नाव दूसरी तरफ जाने लगी, लेकिन बांध के बीचोंबीच पलट गई। बताया जा रहा है कि क्रूज नदी के बीचों बीच पहुंच गया तभी मौसम खराब होने की वजह और ऊंची लहने उठने की वजह से क्रूज अचानक नदी में समा गया।

Advertisement

लाइफ जैकेट पर उठे सवाल

यात्रियों द्वारा लाइफ जैकेट पहने होने के बावजूद, यह सवाल बना हुआ है कि और अधिक जानें क्यों नहीं बचाई जा सकीं, और कहा कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। राज्य मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ ने दो और शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान समाप्त होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि लाइफ जैकेट पहने होने के बावजूद लोगों को क्यों नहीं बचाया जा सका।

Advertisement

Jabalpur Accident News: 15 नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया

Jabalpur Accident News
Jabalpur Accident News (Source: Social Media)

नाव पलटने की घटना में बचे एक व्यक्ति ने बुनियादी सुरक्षा उपायों की कमी का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि यात्रियों को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थीं। इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि क्रूज नाव पलटने की घटना में 15 नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

ALSO READ: जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी बांध में 40 टूरिस्टों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×