W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jacqueline Fernandez ने दिया चंद्रशेखर सुकेश को धोखा, 'मनी लॉन्ड्रिंग' केस में एक्ट्रेस बनेंगी सरकारी गवाह?

03:36 PM Apr 17, 2026 IST | Rishabh Pandey
jacqueline fernandez  ने दिया चंद्रशेखर सुकेश को धोखा   मनी लॉन्ड्रिंग  केस में एक्ट्रेस बनेंगी सरकारी गवाह
Jacqueline Fernandez Appeal

Jacqueline Fernandez Appeal: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल उनके ऊपर जो मनी लॉन्ड्रिंग का केस था, उसको लेकर अब एक्ट्रेस ने एक बड़ा कदम उठाया है. ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपील करते हुए ये कहा है कि वो सरकारी गवाह बनने के लिए एकदम तैयार हैं. हालांकि अब तक उनकी इस अपील पर पटियाला हाउस कोर्ट की ओर से सुनवाई होनी बाकी है और सुनवाई होने के बाद ही ये तय हो पाएगा कि ED के मामले में क्या वो अप्रूवर बन पाएंगी या नहीं.

Advertisement

Jacqueline Fernandez Appeal
Jacqueline Fernandez Appeal (Source: Social Media)

खबरों की मानें तो जैकलीन फर्नांडिस ने ये अपील सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाही देने के लिए की है. जनपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस हैं और उनके साथ एक्ट्रेस का भी नाम जोड़ा गया था. इसी वजह से इस केस में वो भी एक सस्पेक्ट हैं. ऐसा कहा गया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने 200 करोड़ रूपये की जो मनी लॉन्ड्रिंग की है, उसमें से काफी पैसा और महंगे गिफ्ट उसने जैक्लीन को दिया है. इसी वजह से ED ने सुकेश के साथ जैक्लीन को भी को-एक्यूस्ड बनाया था.

Advertisement

इससे पहले भी जैक्लीन ने सुप्रीम कोर्ट में ECIR को रद्द करने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया था. अगर आपको नही पता तो हम आपको बता दें कि यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जो पहले ही कई धोखाधड़ी के मामलों की वजह से जेल में बंद है.

Advertisement

Jacqueline Fernandez Appeal: मामला क्या है?

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया. सुकेश पर आरोप है कि उन्होंने फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों से 200 करोड़ रुपये की ठगी की. इसी आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की और एक ECIR दर्ज किया.

जांच में जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी सामने आया और ईडी का आरोप है कि सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस को महंगे तोहफे दिए और उनके संपर्क में रहे. इसी वजह से एक्ट्रेस को इस केस में आरोपी बनाया गया. जैकलीन कई बार ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश भी हो चुकी हैं. इस केस की शुरूआत साल 2021 में फरवरी के महीनें से हुई थी.

Jacqueline Fernandez Appeal: अब आगे का रास्ता क्या?

Jacqueline Fernandez Appeal
Jacqueline Fernandez Appeal (Source: Social Media)

अब अगर पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला अगर जैकलीन के फेवर में नहीं आया तो एक्ट्रेस की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. क्योंकि अब उन्हें ट्रायल का सामना करना होगा और ईडी द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ेगी. हालांकि, कानूनी जानकारों का कहना है कि अभी भी जैकलीन फर्नांडिस के पास आगे और कई रास्ते खुले हुए हैं.

Read More: Matka King में है दिलचस्प कॉन्सेप्ट, लेकिन ट्विस्ट की कमी ने किया निराश- देखें पूरा रिव्यू

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×