Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Jagannath Rath Yatra 2025: कल से शुरू होगी रथ यात्रा, जानें 10 दिन का पूरा शेड्यूल

07:15 PM Jun 26, 2025 IST | Amit Kumar
Jagannath Rath Yatra 2025:

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ पुरी में हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में लोग शामिल होने के लिए लालायित रहते हैं। 27 जून यानी कल से भगवान की रथ यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 10 दिनों तक चलेगी। माना जाता है कि इस यात्रा में शामिल होने से भक्तों के भाग्य खुल जाते हैं। स्कन्द पुराण में लिखा है कि रथ यात्रा में जो इंसान भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा में उनके नाम का कीर्तन करता हुआ गुंडीचा नगर तक जाता है वह पुनर्जन्म से छुटकारा पा लेता है।

पूर्णिमा पर शुरू होती है यात्रा

बता दें कि जगन्नाथ पुरी में रथ यात्रा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन शुरू होगी और पूर्णिमा के दिन ही समाप्त होगी। आइए जानते हैं जगन्नाथ रथ यात्रा का पूरा कार्यक्रम।

रथ यात्रा का पूरा कार्यक्रम

10 जून 2025 : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ जी का सहस्त्रस्नान हुआ था। परंपरागत भगवान इसके बाद 15 दिनों के लिए बीमार गए थे ।

16 जून 2025 : अनासरी पंचमी पर भगवान को तेल की मालिश हुई । माना जाता है कि इस तेज के मालिश से भगवान को धीरे-धीरे बुखार से राहत मिलने लगती है।

20 जून 2025 : अनासरी दशमी पर भगवान रत्न सिंहासन पर विराजमान हो गए .

21 जून 2025: भगवान जी के इलाज के लिए भगवान के शरीर पर खलि लागि लगती हैं. इससे वे जल्दी ठीक हो जाते हैं।

25 जून 2025: बलभद्र, सुभद्रा जी और भगवान जगन्नाथ के विग्रह को सजाया गया है.

26 जून 2025: भगवान जगन्नाथ के नव यौवन दर्शन हुए। इसी दिन भगवान से रथ यात्रा के लिए आज्ञा ली गई है।

27 जून 2025: इसी दिन भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ रथ में सवार होकर अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर के लिए निकलेंगे। सबसे ख़ास बात जब भगवान की रथ निकलेगी तो ओडिशा महाराज सोने की झाड़ू से रथों के चारों तरफ सफाई करेंगे। फिर शाम होते ही जितने भी भक्त वहां मौजूद होंगे सभी रथों को खींचना शुरू करेंगे।

1 जुलाई 2025: हेरा पंचमी

4 जुलाई 2025: बहुड़ा यात्रा (वापसी यात्रा)

5 जुलाई 2025: सुना वेश (देवताओं का स्वर्णाभूषण श्रृंगार) व नीलाद्रि विजय (मुख्य मंदिर में वापसी)

यह भी पढ़ें-Tejashwi Yadav के साथ बड़ा हादसा, सभा में .. ; Video Viral

Advertisement
Advertisement
Next Article