Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुआ बड़ा हादसा, भगवान बलभद्र की मूर्ति गिरने से 8 लोग घायल

04:49 AM Jul 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान हादसा हो गया। भगवान बलभद्र की मूर्ति सेवकों के ऊपर गिरने से 8 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रा के बाद भगवान बलभद्र की मूर्तियों को रथ से उताकर गुंडिचा मंदिर के अडापा मंडप में ले जाया जा रहा था।

पुरी के कलेक्टर ने दी जानकारी

पुरी के कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा कि 8 घायलों में से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य तीन को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब भगवान बलभद्र के रथ से भारी लड़की मूर्ति को गुंडिचा मंदिर ले जाने के लिए उतारा जा रहा था। तभी सेवकों ने नियंत्रण खो दिया और मूर्ति नीचे गिर गई। जिसके नीचे कुछ लोग दब गए। हालांकि, तुरंत अन्य लोगों ने मूर्ति को उठा लिया। जिससे ज्यादा लोगों को चोटें नहीं आईं।

CM मोहन चरण ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर चिंता व्यक्त की और कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को तुरंत पुरी का दौरा करने और उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। पुरी जगन्नाथ मंदिर राज्य सरकार के कानून विभाग के अधीन है। मुख्यमंत्री ने घायल सेवकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

लाखों भक्त यात्रा में थे शामिल

पुरी में 53 साल बाद भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा दो दिन की हो रही है। 1971 से यह रथ यात्रा एक दिन की हो रही थी। इस साल इसे दो दिन का किया गया है। हर साल होने वाली इस रथ यात्रा में हमेशा बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। मान्यता है कि इस रथ यात्रा में शामिल होने से 100 यज्ञ कराने के बराबर पुण्य मिलता है। इसीलिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में हिस्सा लेते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article