सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो खाने के बाद ऐसे करें गुड़ का सेवन, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
Jaggery Benefits for Winter: गुड़ एक ऐसा फ़ूड है जिसका सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है। गुड़ में ऐसे अनेकों प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की एनर्जी बढ़ाने और इसे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसे आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बहुत से लोग ज्यादा भोजन करने के बाद उसे पचाने के लिए गुड़ का सेवन करते हैं। यह विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। गुड़ का सेवन करने से बार-बार मीठा खाने से इच्छा कम हो जाती है। आइए जानते हैं, सर्दियों में रोजाना गुड़ का सेवन करने से शरीर को कौन से फायदे मिलते हैं।
गुड़ की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए रोजाना भोजन के बाद इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप रोजाना रात को गुनगुने दूध में गुड़ डालकर पीते हैं, तो इससे आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Jaggery Benefits for Winter: सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे
1. मसल्स हेल्थ को बढ़ावा देता है
सर्दियों में अगर आप रोजाना गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत होता है। आयरन हेल्दी ब्लड सेल्स के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इसका सेवन करने से थकान, कमजोरी महसूस नहीं होती है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
2. एनीमिया से बचाता है
शरीर में आयरन की कमी से ही एनीमिया जैसी बीमारी होती है, जो मसल्स में थकान और कमजोरी का कारण बनती है। अगर इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में गुड़ को ज़रूर शामिल करें। इससे एनीमिया जैसी समस्या से बचा जा सकता है।
3. बीमारी से बचाव
सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी होना बहुत ही आम समस्या है। लेकिन इससे बचने के लिए अगर आप अपनी डाइट में गुड़ शामिल करते हैं, तो ये आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होगा। गुड़ एंटीऑक्सिडेंट और फेनोलिक एसिड का एक बड़ा स्रोत है, जो शरीर पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
4. डायजेशन हेल्थ
अपने डायजेशन हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए गुड़ का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं। इससे पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
5. इम्यून सिस्टम को मजबूत होता है
गुड़ का उपयोग कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है। गुड़ में मौजूद लाभकारी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं और पुरानी बीमारियों को रोक सकते हैं।
How to Eat Jaggery in Winter: गुड़ का सेवन इस प्रकार करें
- गुड़ का सेवन आप सीधा कर सकते हैं, या घी के साथ मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं, जो पाचन और कब्ज की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
- गुड़ का सेवन आप सर्दी के मौसम में चाय बनाकर कर सकते हैं।
- पानी को उबालें, उसमें अदरक, काली मिर्च और इलायची डालें। 5 मिनट उबालने के बाद गुड़ डालकर छान लें और गर्म-गर्म पिएं। यह सर्दी, खांसी और गले की खराश में फायदेमंद है।
- पिसे हुए गुड़ को गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। यह पाचन को सुधारता है और शरीर के तापमान को स्थिर रखता है।
- आप गुड़ और तिल का लड्डू बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये सर्दियों में काफी फायदेमंद माना जाता है।
- बेसन और गुड़ का शीरा सर्दी-जुकाम के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Also Read: सर्दियों में खांसी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 6 बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खे