W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जहांगीरपुरी हिंसा मामला : 5 आरोपियों पर लगाया गया NSA

दिल्ली पुलिस ने यहां जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। साथ ही पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक व्यक्ति पर मामले में आरोपी को पिस्तौल उपलब्ध कराने का आरोप है।

01:15 AM Apr 20, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली पुलिस ने यहां जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। साथ ही पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक व्यक्ति पर मामले में आरोपी को पिस्तौल उपलब्ध कराने का आरोप है।

जहांगीरपुरी हिंसा मामला   5 आरोपियों पर लगाया गया nsa
Advertisement
दिल्ली पुलिस ने यहां जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। साथ ही पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक व्यक्ति पर मामले में आरोपी को पिस्तौल उपलब्ध कराने का आरोप है।
Advertisement
शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच  हुई थी झड़प
Advertisement
जहांगीरपुरी में शनिवार को शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
Advertisement
हिंसा के दौरान एक वीडियो में गोलीबारी करते हुए देखा गया
पुलिस ने कहा कि कड़े कानून के तहत जिनपर मामला दर्ज किया गया है उनमें हिंसा का कथित ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ अंसार और सोनू शामिल हैं, जिसे शनिवार को हिंसा के दौरान एक वीडियो में गोलीबारी करते हुए देखा गया था।
उन्होंने बताया कि इनके अलावा सलीम, दिलशाद और अहिर के खिलाफ भी एनएसए लगाया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले के एक आरोपी को पिस्तौल उपलब्ध कराने के आरोप में गुल्ली नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गुल्ली के अलावा दिलशाद को भी गिरफ्तार किया गया और ये दोनों जहांगीरपुरी के निवासी हैं।
झड़पों के सिलसिले में अब तक 25 लोगों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई झड़पों के सिलसिले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि दो नाबालिगों को पकड़ा गया है।
यह पूछे जाने पर कि क्या किसी आरोपी के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंध है, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और सभी कोण से जांच जारी है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×