टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जय भोलेनाथ! Mahashivratri के अवसर पर PM मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

12:00 PM Mar 08, 2024 IST | Yogita Tyagi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए तथा 'अमृतकाल' में देश के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करे।

मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ।'

देश भर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार

देश भर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु 'जय भोलेनाथ' और ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाते हुए शिवालयों, मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। प्रधानमंत्री आजादी की 75वीं वर्षगांठ से 100वीं वर्षगांठ तक 25 वर्षों के सफर को अमृतकाल कहते हैं और इस अवधि में उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया है

राष्ट्रपति मुर्मू ने महिलाओं को दीं शुभकामनायें

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। मेरी मंगल कामना है कि उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला यह पर्व सबके जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से युवा महिलाओं के रास्ते की शेष बाधाओं को दूर करने और उन्हें पंख देने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, महिला दिवस पर सभी को मेरी शुभकामनाएं। यह नारी शक्ति का जश्न मनाने का अवसर है। किसी समाज का विकास उसकी महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां खेल से लेकर विज्ञान तक जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश को गौरवान्वित कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, आइए, हम युवा महिलाओं के रास्ते से शेष बाधाओं को दूर करने और उन्हें पंख देने के लिए मिलकर काम करें, क्योंकि वे कल के भारत को आकार देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article