For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जेल की दोस्ती शख्स पर परी भारी, रिहाई के बाद पत्नी लेकर दोस्त हुआ फरार. कैदी ने बताई कहानी..

03:44 PM Sep 22, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha
जेल की दोस्ती शख्स पर परी भारी  रिहाई के बाद पत्नी लेकर दोस्त हुआ फरार  कैदी ने बताई कहानी

प्यार की कई कहानी आपने सुनी जिस सुनने के बाद आपको प्यार पर विश्वास हो जाता होगा कि सच में पैर एक ऐसी चीज होती है जिसके लिए कोई भी किसी भी हद तक गुजर सकता है। अब एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपने आम में अनोखा है। हां हम ऐसा इसलिए बोल रहे है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसा मामला आया है, जिसमे एक कैदी जेल से भाग जाता है।

 

बताया गया अमरोहा जिले के एक कैदी ने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की, पर जब पुलिस ने उसका पिछा किया तो कैदी जिसका नाम वाजिद था वो भागने लगा,पुलिस की लाख चेतावनी के बाद वो नहीं रूका और भगता ही रहा। पर लास्ट में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी, जिस वजह से वो पकड़ा गया। फिर बाद में जो उस कैदी ने कहानी कही वो काफी ही दिलचस्प था।

बताया गया कैदी आरोपी वाजिद अली अपनी पत्नी को ढूंढने निकला था, आपको जानकर हैरानी होगी वाजिद की पत्नी उसी के साथ रहने वाले दुसरे कैदी के साथ ही भाग गई थी। उसने बताया कि जब वो मुरादाबाद जेल में था, तो उसकी मुलाकात रिजवान नामक एक कैदी से हुई थी, इसी समय वाजिद ने अपनी पत्नी से रिजवान को मिलवाया, जो बाद में एक नई प्रेम कहानी बन गई।

वाजिद की पत्नी और रिजवान के बीच प्यार की कहानी ने एक नया रूप लिया। इस मामले के कुछ दिनों बाद रिजवान जेल से रिहा हो गया। जेल से रिहा होने के बाद वाजिद की पत्नी और रिजवान एक साथ भाग गए। इसके बाद जब रिजवान के साथ वाजिद की पत्नी भाग गई तो वाजिद ने रिजवान से बदला लेने का सोचा। जिस कारण वो पुलिस की गाड़ी से भागने का सोचा, पर अब वाजिद घायल है। खैर ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Gulshan Kumar Jha

View all posts

मेरा नाम गुलशन कुमार झा है। मैं 2022 से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मैंने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई नोएडा से की हैं। अपने प्रोफेशनल जिंदगी की शुरुआत मैंने न्यूज24 में इंटर्न के रूप में काम किया, जिसके बाद रिपब्लिक इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म में एंकर के रूप में काम करते हुए नई-नई चीजों को सिखा। पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग समेत इंटरनेशनल बीट पर अच्छी कमांड रखते हुए अभी मैं पंजाब केसरी.कॉम में कंटेंट राइटर और एंकर के रूप में काम कर रहा हूं।

Advertisement
×