W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jaipur : कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर BJP ने जयपुर में किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार को जयपुर में राज्‍य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

03:07 PM Aug 20, 2022 IST | Desk Team

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार को जयपुर में राज्‍य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

jaipur   कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर bjp ने जयपुर में किया प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर शनिवार को जयपुर में राज्‍य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा गिरफ्तारी दी।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की।
Advertisement
भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्र हुए, जहां से वे एक रैली निकाले हुए सिविल लाइंस रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रेलवे क्रॉसिंग पर सिविल लाइंस की ओर बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी दी।
पूनिया ने संवाददाताओं से कहा, “राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास इसका कोई जवाब नहीं है। उनके शासन में राज्य अपराध की राजधानी बन गया है और लोग परेशान हैं।”उन्होंने कहा, “अपराध तभी होता है, जब‍ अपराधी बेखौफ हो जाता है। राजस्थान में कांग्रेस के शासन में यही हो रहा है।” गिरफ्तारी देने वाले नेताओं में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×