W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जयराम रमेश ने आजाद पर तंज कसते हुए कहा .... जमीनी वास्तविकता बंगले में बैठे लोगों द्वारा पेश की गई वास्तविकता से अलग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा आवंटित विशाल लॉन वाले बंगले में बैठकर फर्जी खबरें फैला रहे हैं।

05:50 PM Sep 02, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा आवंटित विशाल लॉन वाले बंगले में बैठकर फर्जी खबरें फैला रहे हैं।

जयराम रमेश ने आजाद पर तंज कसते हुए कहा      जमीनी वास्तविकता बंगले में बैठे लोगों द्वारा पेश की गई वास्तविकता से अलग
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा आवंटित विशाल लॉन वाले बंगले में बैठकर फर्जी खबरें फैला रहे हैं।जम्मू-कश्मीर के भल्लेसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक जनसभा के वीडियो का जिक्र करते हुए रमेश ने कहा, यह जमीनी वास्तविकता है, नयी दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा आवंटित विशाल लॉन वाले बंगले में बैठे लोगों द्वारा पेश की गई वास्तविकता से अलग है…।
Advertisement
शीर्ष  नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए दिया था इस्तीफा
जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा: भल्लेसा अनुमंडल के सभी ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता मासिक बैठक के लिए कांग्रेस कार्यालय गंदोह में एकत्र हुए, यह बैठक पिछले 50 साल से अधिक समय से हर महीने के पहले दिन आयोजित हो रही है। भल्लेसा गुलाम नबी आजाद का पैतृक गांव है।पिछले हफ्ते कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आजाद ने रमेश सहित पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा था।उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर विशेष रूप से निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उनकी राजनीति में योग्यता या रुचि नहीं है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×