जयशंकर ने पुर्तगाली विदेश मंत्री जोआओ क्राविन्हो के साथ यूक्रेन संकट पर की चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने पुर्तगाली समकक्ष जोआओ क्राविन्हो के साथ द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति पर चर्चा की और यूक्रेन संकट पर विचार साझा किए।
05:11 AM Apr 28, 2022 IST | Shera Rajput
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने पुर्तगाली समकक्ष जोआओ क्राविन्हो के साथ द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति पर चर्चा की और यूक्रेन संकट पर विचार साझा किए।
Advertisement
बैठक के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ” पुर्तगाल के विदेश मंत्री जोआओ क्राविन्हो का स्वागत कर प्रसन्नता हुई। यूरोपीय संघ के साथ हमारे संबंधों को बढ़ावा देने में पुर्तगाल द्वारा लगातार दिया गया सहयोग सराहनीय है।”
É bom voltar a receber @JoaoCravinho, agora enquanto MNE de Portugal.
Aprecio o forte e consistente apoio que Portugal tem dado à construção dos nossos laços com a UE.
Abordámos o progresso da nossa cooperação bilateral e trocámos pontos de vista sobre o conflito na Ucrânia. https://t.co/uLnPhZyIR5
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 27, 2022
उन्होंने कहा, ” हमारे द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति पर चर्चा की और यूक्रेन संकट पर विचार साझा किए।”
Advertisement
जयशंकर ने मेडागास्कर के विदेश मंत्री रिचर्ड जे रैंड के साथ भी बैठक की।
जयशंकर ने कहा, ”हमारी चर्चा विकास साझेदारी को आगे ले जाने के बारे में हुई। खाद्य एवं स्वास्थ्य सुरक्षा और क्षमता निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित किया।”
Advertisement