जयशंकर ने नॉर्वे, नीदरलैंड और लिथुआनिया के अपने समकक्षों के साथ की चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को नॉर्वे, नीदरलैंड, लक्ज़मबर्ग और लिथुआनिया के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग वार्ता की। वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और यूक्रेन संकट के कारण पड़ने वाले प्रभावों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
नॉर्वे की विदेश मंत्री @AHuitfeldt के साथ एक अच्छी मुलाकात।
सवास्थ्य और शिक्षा में हमारी साझेदारी निरंतर आगे बढ़ रही है। ब्लू इकोनॉमी और ऊर्जा में और सहयोग पर चर्चा की। https://t.co/6e0yV2DJfp
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 26, 2022
म्यांमार, अफगानिस्तान और यूक्रेन पर दृष्टिकोण साझा किए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आपसी घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने पर सहमत हुए।
नॉर्वे के @isolaralliance में शामिल होने के निर्णय का स्वागत है।
उच्च शिक्षा पर एमओयू के आदान-प्रदान के साक्षी बने।
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 26, 2022
नीदरलैंड के विदेश मंत्री @WBHoekstra से मिलकर प्रसन्नता हुई।
जल और कृषि सहित द्विपक्षीय सहयोग पर लाभकारी चर्चा।
इंडो-पैसिफिक में चुनौतियों तथा यूक्रेन संघर्ष के विषय में भी बात की। https://t.co/zpvlvVBdQg
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 26, 2022
लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री जॉन एस्सेलबोर्न से मिलकर प्रसन्नता हुई।
हमारे द्विपक्षीय सहयोग, विशेष रूप से वित्त और स्वास्थ्य में प्रगति का संज्ञान लिया।
यूक्रेन संघर्ष के प्रारंभिक प्रभाव पर चर्चा की। https://t.co/3cZiPS16xT
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 26, 2022

Join Channel