Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जायसवाल ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर RJD पर साधा निशाना, बोले- राजद का 'दिवास्वप्न', सपना ही रह जाएगा

राजद के जातिगत जनगणना कराने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिए जाने के ऑफर के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को राजद पर जोरदार निशाना साधा है।

05:52 PM Jan 07, 2022 IST | Desk Team

राजद के जातिगत जनगणना कराने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिए जाने के ऑफर के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को राजद पर जोरदार निशाना साधा है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जातिगत जनगणना कराने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिए जाने के ऑफर के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को राजद पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनका यह दिवास्वप्न सिर्फ दिवास्वप्न ही बनकर रह जाएगा। उन्होंने बिना किसी के नाम लिए हुए कहा, बिहार की राजनीति में समाजवादी परजीवी नेताओं की एक विचित्र जमात है। 
Advertisement
उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जोंक जिस प्रकार मनुष्य का इंतजार करता है और मनुष्य रक्त मिलने पर एक बार में ही महीनों का प्रबंध कर लेता है, उसी प्रकार समाजवादी परजीवी नेता भी सत्ता का इंतजार करते रहते हैं। भाजपा सांसद ने बिना किसी के नाम लिए लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस उम्र में राम भजन करना चाहिए उस उम्र में भी उन्हें इस बात का इंतजार है कि कब किसी गलती से सत्ता पुन: मिल जाए और फिर पिछली बार की भांति गरीबों का दोहन कर सकें।
डॉ जायसवाल ने कहा कि जिन्होंने 1990 से 2005 के कार्यकाल मे बिहार की स्थिति 1947 की तरह कर दिया, वह आज पूछते हैं कि हम नीति आयोग की रैंकिंग मे सबसे पीछे क्यों हैं? उन्होंने कहा, उसी राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष बेचारे समाजवादी परजीवी की तरह सत्ता पाने का येन केन प्रकारेण मौका ढूंढ रहे हैं, लेकिन अफसोस उनका यह दिवास्वप्न, सिर्फ दिवास्वप्न ही बनकर रह जाएगा।
Advertisement
Next Article