For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jammu: टोल प्लाजा को लेकर बढ़ा आंदोलन, आज जम्मू बंद का ऐलान, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों का मिला समर्थन

Jammu: टोल प्लाजा को लेकर आंदोलन खत्म होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच शनिवार को जम्मू बंद का ऐलान किया गया है। बता दें जम्मू बार एसोसिएशन,चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है। इसके पहले शुक्रवार को भी जगह-जगह पर प्रदर्शन हुए थे।

11:16 AM Aug 26, 2023 IST | NAMITA DIXIT

Jammu: टोल प्लाजा को लेकर आंदोलन खत्म होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच शनिवार को जम्मू बंद का ऐलान किया गया है। बता दें जम्मू बार एसोसिएशन,चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है। इसके पहले शुक्रवार को भी जगह-जगह पर प्रदर्शन हुए थे।

jammu  टोल प्लाजा को लेकर बढ़ा आंदोलन  आज जम्मू बंद का ऐलान  कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों का मिला समर्थन
Jammu: टोल प्लाजा को लेकर आंदोलन खत्म होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच शनिवार को जम्मू बंद का ऐलान किया गया है। बता दें जम्मू बार एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है। इसके पहले शुक्रवार को भी जगह-जगह पर प्रदर्शन हुए थे।
Advertisement
 चौराहों पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल भी तैनात 
आपको बता दें बारिश के चलते जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तरनाह नाले पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे जम्मू से पठानकोट और दिल्ली जाने वाले यातायात को डायवर्ट करना पड़ा था. डायवर्ट के बावजूद भी जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा बाकायदा चल रहे हैं, जिसे बंद करने की मांग पिछले काफी समय से उठ रही थी। इसी मांग को लेकर आज जम्मू बंद का आह्वान किया गया है। इसी बीच शनिवार को जम्मू बंद के ऐलान को देखते हुए शहर में कड़ी सुरक्षा की गई है।महत्वपूर्ण स्थलों के साथ ही चौराहों पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे।
चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने भी बंद का ऐलान
Advertisement
दरअसल, इसके पहले शुक्रवार को सरोर टोल प्लाजा को हटाने और गिरफ्तार किए गए युवा राजपूत सभा के नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर सांबा में बंद का आह्वान किया गया था, जिसका असर दिखाई दिया था। सांबा के मुख्य बाजार में दुकानें बंद रहीं थीं। सड़कों पर भी केवल निजी वाहन ही दिखे। इसी बीच सांबा के मुख्य चौक पर कठुआ में भूख हड़ताल और प्रदर्शन हुए। अब टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने भी बंद का ऐलान कर दिया है।
टोल प्लाजा को बंद करने की मांग का समर्थन 
बंद की इस मांग का विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों भी समर्थन दिया है, जिसमें कांग्रेस, पीडीपी, आम आदमी पार्टी भी शामिल है। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन इस बंद में शामिल नहीं हो रही है। हालांकि, उसने टोल प्लाजा को बंद करने की मांग का समर्थन किया है।
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×