Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू कश्मीर : LOC पर घुसपैठ करने की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर और एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को तड़के सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

12:25 PM Jul 08, 2022 IST | Desk Team

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को तड़के सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को तड़के सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
घुसपैठ की कोशिश नाकाम
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के करनाह सेक्टर के गुरान नाला अमरोही में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक एके राइफल, तीन एके मैगजीन, 200 एके कारतूस, तीन पिस्तौल, चार पिस्तौल की मैगजीन और चार हथगोले बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि अभियान अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Advertisement
Next Article