जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं के लिए शुक्रवार को श्रीनगर में आधारशिला रखी।
01:22 AM Apr 09, 2022 IST | Desk Team
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं के लिए शुक्रवार को श्रीनगर में आधारशिला रखी।
Advertisement
सिन्हा ने कहा कि नई परियोजनाओं के एक बार पूरा होने के बाद शहरी अवसंरचना मजबूत होगी, शहरी सेवाओं में सुधार होगा तथा स्वच्छ पर्यावरण मिल सकेगा।
सिन्हा ने कहा कि श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना उन्नत शहरी शासन पर केंद्रित कर बनाई गई है। उन्होंने कहा, “हम शहरों में समावेशी और सतत वृद्धि के मिशन को तेज करने के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं।”
Advertisement