Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jammu and Kashmir: सांबा जिले में फटा मोर्टार गोला, एक व्यक्ति की मौत

09:32 AM Dec 23, 2023 IST | Yogita Tyagi

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर से एक दुभार्ग्यपूर्ण घटना घटित होने की खबर आ रही है। यहाँ कल एक मोर्टार गोला फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल को तुरंत ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के चंदली गांव में एक वन क्षेत्र में पाए गए मोर्टार शेल के फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बेनाम तोश ने कहा कि मोर्टार शेल विस्फोट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

घायल व्यक्ति की हालत ठीक

SSP सांबा ने कहा, चांदली गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। वन क्षेत्र में मिले मोर्टार शेल के फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह अब स्थिर है। उसे स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article