Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jammu and Kashmir: वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने जम्मू पहुंचे नड्डा, BJP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने जम्मू दौरे पर पहुंच गए हैं। सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से नड्डा जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

05:44 PM Mar 07, 2022 IST | Desk Team

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने जम्मू दौरे पर पहुंच गए हैं। सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से नड्डा जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने जम्मू दौरे पर पहुंच गए हैं। सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से नड्डा जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। केंद्र सरकार की ओर से अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद-370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले के बाद भाजपा अध्यक्ष का यह पहला दौरा है। नड्डा अपने एक दिन के इस दौरे में रायसी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णों देवी के गुफा मंदिर में दर्शन करेंगे।
 जम्मू हवाई अड्डे पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया
इस दौरान नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना के नेतृत्व में सैकड़ों युवा भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने जम्मू हवाई अड्डे पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया। हवाई अड्डे पर मौजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नारेबाजी भी की। उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माला, फूलों और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। हवाई अड्डे से नड्डा सीधे कटरा के लिए रवाना हो गए, जहां से वह माता वैष्णों देवी मंदिर के लिए रवाना होंगे।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इसकी मतगणना 10 मार्च को होगी। मंदिर में दर्शन करने के बाद नड्डा आगामी चुनावों से पहले केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए भाजपा नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रैना ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इस साल के अंत में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव होने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Next Article