W3Schools
Advertisement

Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा, जानें पूरा रूट और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी अपील

03:54 PM Jun 26, 2026 IST | Shivangi Shandilya
amarnath yatra 2026  3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा  जानें पूरा रूट और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी अपील
Amarnath yatra 2026 security tightened

अमरनाथ यात्रा 2026 को शुरू होने में महज गिनती से कुछ दिन ही बचे हैं। इस साल इस पवित्र यात्रा को लेकर भी गत सालों के मुकाबले कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। यात्रा मार्ग पर हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में लगातार नजर रखी जा रही है, साथ ही एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर तीर्थयात्रियों की गहन जांच की भी बात सामने आ रही है।

Advertisement

प्रशासन का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर तीर्थस्थल से वापस लौट सके। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध गतिविधि होने से पहले ही उसका पता लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इस रास्ते की निगरानी भी खास तरिके से की जा रही है। Amarnath Pilgrimage Safety को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम भी पुलिस प्रशासन की तरफ से की जा रही है।

Advertisement

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा का विशेष ध्यान भी रखा जाएगा

बता दें कि इस साल, अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। भक्तों की सुविधा पर भी खास ध्यान रहेगा। उनके हेल्थ का भी ख्याल रखा जाएगा। अमरनाथ यात्रा के पूरे रास्ते में मेडिकल सहायता केंद्र, इमरजेंसी सेवाएँ और सहायता कैंप भी लगाए गए हैं।

Advertisement

मौसम में अचानक बदलाव या किसी भी तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए बचाव दल हर जगह पर मौजूद रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई भी करेगी। Amarnath Yatra Security Arrangements के तहत CCTV कैमरे, ड्रोन निगरानी और संचार व्यवस्था को पहले से अधिक प्रभावी बनाने की पूरी कोशिश है। यात्रा प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे तय नियमों का प्लान करते हुए अमरनाथ यात्रा को सफल बनाए।

श्रद्धालुओं से की गई ये खास अपील

Amarnath yatra 2026 (CREDIT-SM)

बाबा बर्फानी यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जम्मू कश्मीर की तमाम सुरक्षा एजेंसिया (Jammu and Kashmir Security) एजेंसियां आपसी सहमति के साथ लगातार काम कर रही है। जिससे यात्रा में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और किसी भी भक्त को यात्रा के दौरान कोई भी परेशानी न हो। किसी भी स्थिति से तुरंत उभरने के लिए सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर सरकार की तरफ से रखा गया है।

प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर रखें। स्वास्थ्य संबंधी निर्दोषों का भी सही से पालन करें और सभी पहचान-पत्र अपने साथ रखकर ही यात्रा शुरू करें। लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी तरह के अफवाहों से दूर रहें। यात्रा के दौरान केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। सरकार का दावा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल अमरनाथ यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होने वाली है।

कब से शुरू है अमरनाथ यात्रा?

Amarnath yatra 2026 (CREDIT-SM)

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई, 2026 को शुरू होगी और 28 अगस्त, 2026 तक चलेगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा घोषित यह सालाना यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा के लिए दो मुख्य रास्ते हैं। बालटाल का रास्ता अपेक्षाकृत छोटा है, जिससे यात्रा कम समय में पूरी हो सकती है, लेकिन इस पर चढ़ाई काफी मुश्किल और खड़ी है। दूसरी ओर, पहलगाम का रास्ता लंबा और पारंपरिक है, और यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। तीर्थयात्री अपनी सुविधा, स्वास्थ्य और समय की उपलब्धता के आधार पर इनमें से कोई भी रास्ता चुन सकते हैं।

कितनी लंबी है अमरनाथ यात्रा?

अमरनाथ यात्रा मुख्य रूप से दो रास्तों से की जाती है, जिनकी पैदल दूरी अलग-अलग है: बालटाल रास्ते से पैदल दूरी लगभग 14-16 किलोमीटर है, जबकि पहलगाम रास्ते से यह दूरी लगभग 45-48 किलोमीटर है।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×