India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

J&K Election News: जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर बीजेपी बोली - भाजपा ने जो गलती पहले की थी अब वो नहीं करेगी

11:40 PM Aug 10, 2024 IST
Advertisement

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का कभी ऐलान किया जा सकता है। इसे लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा के नेता भी लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर जनता से मुलाकात कर रहे हैं।
पुंछ के मेंढर में पहुंचे भाजपा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
भाजपा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और पूर्व मंत्री श्याम लाल शर्मा शनिवार को पुंछ के मेंढर में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मुलाकात की। यह दौरा उनका लोगों से इलेक्शन मेनिफेस्टो पर विचार करने पर आधारित था। क्योंकि राजौरी पुंछ में वो इलेक्शन मेनिफेस्टो के सदस्य हैं।
भाजपा ने जो गलती पहले की थी, अब वो नहीं करेगी - श्याम लाल शर्मा
श्याम लाल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भाजपा ने जो गलती पहले की थी, अब वो नहीं करेगी। आगामी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी।
बता दें कि पिछले दिनों विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव कराएंगे।
सभी राजनीतिक पार्टियां जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में
उन्होंने कहा कि कई अंदरूनी ताकतें सोचती हैं कि हम चुनावों को प्रभावित कर देंगे। हमें यकीन है कि जम्मू-कश्मीर के लोग विभाजनकारी ताकतों को उचित जवाब देंगे। सभी राजनीतिक पार्टियां जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में हैं।
कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र, शांति और सद्भावना को चुना है। प्रत्याशियों की भागीदारी और वोट प्रतिशत के मापदंड यहां के लोगों ने तय किए हैं। अब हम हमारे सामने उस स्टैंडर्ड को आगे बढ़ाने की चुनौती है। आप ने जो बुनियाद बनाई है उस पर अब बुलंद इमारत सजानी है। नई मंजिल और नए आसमान को पाना है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2023 में केंद्र शासित प्रदेश में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।जम्मू और कश्मीर में दस साल के अंतराल के बाद चुनाव होंगे। आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था।

Advertisement
Next Article