W3Schools
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अबदुल्ला पर फायरिंग, सिर पर तानी पिस्टल, जानें हमलावर का मकसद

08:10 AM Mar 12, 2026 IST | Himanshu Negi
जम्मू कश्मीर के पूर्व cm फारूक अबदुल्ला पर फायरिंग  सिर पर तानी पिस्टल  जानें हमलावर का मकसद
Farooq Abdullah Firing Incident

Farooq Abdullah Firing Incident: जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अबदुल्ला एक विवाह समारोह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे लेकिन हमलावर ने पीछे से भरी हुई पिस्तौल उनके सिर पर तान दी तभी सुरक्षा में तैनात जवानों ने हमलावर का हाथ हटा दिया और हवा में गोली चल गई जिससे पूर्व CM फारूक अबदुल्ला बाल-बाल बच गए। बता दें कि हमलावर कमल सिंह जामवाल ने फारूक अबदुल्ला के सिर पर पिस्टल तानी थी लेकिन जवानों ने तुरंत हाथ हटा दिया और हवा में फायर हो गया। सुरक्षाबलों ने हमलावर को पकड़ हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

Advertisement

Advertisement

पुलिस ने कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू और कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में गोलीबारी की घटना के बाद एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। गोलीबारी की घटना शहर के एक विवाह समारोह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। अधिकारियों ने बताया कि गोली चलाने के संदेह में एक व्यक्ति को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी नेता सुरक्षित हैं। लेकिन उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और इसे एक गंभीर चूक बताया औऱ कहा कि हमारे नेता फारूक अब्दुल्ला और नासिर साथ थे, सभी सुरक्षित हैं। पुलिस से पूछना चाहिए कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। यह घटना ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में हुई। वहां स्थानीय पुलिस का कोई भी जवान मौजूद नहीं था। यह सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है।

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को हत्या का प्रयास करार दिया और सवाल उठाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को जेड सुरक्षा दिए जाने के बावजूद हमलावर उनके इतने करीब कैसे पहुंच गया। हमले पर चिंता जताते हुए जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रेटर कैलाश क्षेत्र के रॉयल पार्क में एक शादी समारोह में एक भरी हुई पिस्तौल से लैस व्यक्ति ने फारूक अब्दुल्ला को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा दल ने गोली को रोककर हत्या के प्रयास को विफल कर दिया, जिससे फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए।

ALSO READ: सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC पर 7 आतंकी ढेर, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे तार

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×