India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Jammu Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग आज, 24 सीटों पर होंगे मतदान

01:02 AM Sep 18, 2024 IST
Advertisement

Jammu Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग आज होगी। प्रदेश के सात जिलों की 24 सीटों पर मतदान होंगे। यहां के मतदाता 10 सालों में पहली बार विधानसभा चुनाव में वोट करेंगे। जम्मू क्षेत्र के 3 और कश्मीर घाटी के 4 जिलों की कुल 24 सीटों पर वोट डाले जाने हैं। पहले चरण की वोटिंग में 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवारों के लिए 23 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Highlights:

फर्स्ट फेज की 24 में से 8 सीटें जम्मू डिवीजन और 16 सीटें कश्मीर घाटी में है। सबसे ज्यादा 7 सीटें अनंतनाग और सबसे कम 2-2 सीटें शोपियां और रामबन जिले की हैं। ये चुनाव इसीलिए भी खास है, क्योंकि यहां आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद ये पहला विधानसभा का चुनाव है। 2014 के इलेक्शन में जम्मू-कश्मीर एक राज्य था। BJP और PDP की गठबंधन सरकार थी। लेकिन हम हालात बदल चुके हैं। अब जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है।

पहले चरण में इन सीटों पर है चुनाव

बुधवार को जिन विधानसभा सीटों में वोटिंग होनी है, उनमें पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, दोरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल विधानसभा सीटें शामिल हैं।

23 लाख से अधिक लोग डालेंगे वोट

अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 23,27,580 वोटर अपने मतदान करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 11,76,462 पुरुष, 11,51,058 महिलाएं हैं। इसके साथ 60 ट्रांस जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं। इनमें से नौ सीटें एसटी के लिए और सात एससी के लिए आरक्षित हैं। मतदान तीन चरणों में होंगे। दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे तथा अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article