For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जल्द होंगे जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव, 90 सीटों पर लड़ेगी भाजपा

08:48 AM Jul 06, 2024 IST
जल्द होंगे जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव  90 सीटों पर लड़ेगी भाजपा

Jammu & Kashmir: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि 30 सितंबर से पहले राज्यों में चुनाव पूरे हो जाएंगे। संभावना है कि विधानसभा चुनावों का ऐलान अमरनाथ यात्रा के बाद हो सकता है। बैठक में फैसला हुआ कि पार्टी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Highlights

  • जम्मू-कश्मीर जल्द होंगे चुनाव
  • अमरनाथ यात्रा के बाद होगी तैयारी शुरू
  • 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

अमरनाथ यात्रा के बाद होंगे चुनाव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गत गुरुवार को नई दिल्ली में अहम बैठक में राजनीतिक हालात व विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न भागों विशेषकर कश्मीर में भाजपा को मजबूत बनाने पर मंथन हुआ। बैठक में फैसला हुआ कि पार्टी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जम्मू-कश्मीर में भाजपा द्वारा अकेले अपने बूते सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई है।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा द्वारा अकेले अपने बूते सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जम्मू दौरे पर हैं। वह जम्मू में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

दो घंटे तक चली बैठक



भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव BL संतोष के साथ बैठक हुई। रात करीब नौ बजे शुरू हुई यह बैठक लगभग दो घंटे तक जारी रही।

भाजपा करेगी बैठक

इसमें प्रदेश भाजपा प्रमुख रविंद्र रैना, जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव अशोक कौल, केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा व गुलाम अली खटाना भी मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा के महासचिव अशोक कौल ने कहा कि छह जुलाई को जेपी नड्डा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों की जम्मू में एक बैठक होगी। इसमें पार्टी की आगे की रणनीति के रोडमैप पर चर्चा होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×