W3Schools
Advertisement

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में दिखा ईरानी प्रेम, नेशनल कांफ्रेंस विधायकों ने लहराए खामेनेई के पोस्टर, हाथापाई, नारेबाजी और जमकर हुआ बवाल

11:16 AM Mar 27, 2026 IST | Himanshu Negi
जम्मू कश्मीर विधानसभा में दिखा ईरानी प्रेम  नेशनल कांफ्रेंस विधायकों ने लहराए खामेनेई के पोस्टर  हाथापाई  नारेबाजी और जमकर हुआ बवाल
Jammu Kashmir Assembly Protest Iran Support

Jammu Kashmir Assembly Protest Iran Support: खाड़ी देशों में जारी जंग के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर रहे खामेनेई की मौत हो गई है साथ ही कई टॉप अधिकारी भी मारे गए है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान की तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों का प्रेम और एकजुटता देखने को मिली। बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस  के विधायकों ने पूर्व ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में ईरान के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

Jammu Kashmir Assembly Protest Iran Support: ईरान के साथ एकजुटता

Jammu Kashmir Assembly Protest Iran Support
Jammu Kashmir Assembly Protest Iran Support (Source: Social Media)

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि पार्टी और जम्मू-कश्मीर सरकार अली खामेनेई की हत्या के मामले में ईरान के साथ एकजुटता से खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का अधिकार नहीं है और उन्होंने भारत के शीर्ष नेतृत्व से इस घटना की निंदा करने का आग्रह किया, साथ ही कहा कि वे ईरान के लोगों का समर्थन कर रहे हैं। हम ईरान के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

Advertisement

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर की पूरी सरकार ईरान के साथ

Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir (Source: Social Media)

पूरी नेशनल कॉन्फ्रेंस और जम्मू-कश्मीर की पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। जिस तरह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नागरिक समाज में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की थी, उसी तरह आज हम सब यहां खड़े हैं। विधायक तनवीर सादिक खामेनेई को शहीद का दर्जा देते हुए कहा कि  अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की गई, जिस तरह से उन्हें शहीद किया गया, किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का कोई अधिकार नहीं है।

Advertisement

Ruckus Inside J andK Assembly: ईरान के लोगों का समर्थन

Ruckus Inside J andK Assembly
Ruckus Inside J andK Assembly (Source: Social Media)

इस देश के शीर्ष नेतृत्व को इसकी निंदा करनी चाहिए। आज हम ईरान के लोगों का समर्थन करते हैं। इससे पहले 7 मार्च को जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की निंदा करते हुए कहा था कि हवाई बमबारी से सत्ता परिवर्तन नहीं किया जा सकता और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को उन्होंने बल का दुरुपयोग और हर एक अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया था।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि किसी देश के नागरिकों को ही अपनी-अपनी सरकार चुनने का अधिकार है। अपने शासन का चुनाव करने का अधिकार केवल उस देश में रहने वाले लोगों को ही है। हवाई बमबारी से शासन परिवर्तन नहीं किया जा सकता।  बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त सैन्य हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया। इन हमलों में इस्लामिक गणराज्य के कई वरिष्ठ नेता भी मारे गए।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में जोरदार धमाके से मचा हड़कंप, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुआ विस्फोट, घरों के टूटे शीशे

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×