India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Jammu & Kashmir : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 50 सीटें जीतने का बनाया लक्ष्य

10:29 AM Jun 18, 2024 IST
Jammu & Kashmir
Advertisement

Jammu & Kashmir : जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने नब्बे में से 50 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। जम्मू भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाकर प्रदेश इकाई को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अब पूरी ताकत झोंक देने के निर्देश दे दिए हैं। ऐसे में अपने बलबूते पर सरकार बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने सभी नेता कार्यकर्ताओं को बेहतर समन्वय बनाकर लोगों की बीच डेरा डालने को कहा है।

Highlight : 

विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

लोकसभा चुनाव के बाद इस समय जम्मू कश्मीर में भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेजी दे रही है। भाजपा ने इस बार जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में नब्बे में से 50 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने सहयोगी दलों अपनी पार्टी पीपुल्स कांफ्रेंस के साथ मिलकर कश्मीर में भी विधानसभा सीटें जीतने की तैयारी की है। ऐसे में अपने बलबूते पर सरकार बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने सभी नेता कार्यकर्ताओं को बेहतर समन्वय बनाकर लोगों की बीच डेरा डालने को कहा है।

किशन रेड्डी जल्द जम्मू का करेंगे दौरा

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी पिछले कई वर्षों से जम्मू कश्मीर के साथ जुड़े हुए हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में भी जम्मू कश्मीर में संगठन में मजबूती के लिए बहुत काम कर चुके हैं। ऐसे में उनका पुराना अनुभव जम्मू-कश्मीर में पार्टी की विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के काम आएगा। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में विधानसभा चुनाव संबंधी अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद जी किशन रेड्डी जल्द जम्मू का दौरा कर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और तेजी देंगे।

केंद्रीय मंत्री को जम्मू कश्मीर में चुनाव करवाने की जिम्मेदारी

जम्मू कश्मीर में सितंबर महीने तक विधानसभा चुनाव होने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर में भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियों व तेज विकास की नीति को मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जा रही है। ऐसे में भाजपा हाईकमान ने एक केंद्रीय मंत्री को जम्मू कश्मीर में चुनाव करवाने की जिम्मेदारी दी है। भाजपा जम्मू संभाग की दोनों लोकसभा सीटें लगातार तीसरी बार जीतने से बहुत उत्साहित है। ऐसे में पार्टी नेता मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों, विभिन्न समुदायों की बेहतरी के लिए हुए कार्यों, व अगली पांचे सालों में विकास को गति देने का खाका लेकर जन संपर्क चलाने जा रहे हैं।

सह प्रभारी बनाने का फैसला जल्द

जानकारी के अनुसार हाइकमान जल्द जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाने का फैसला भी करेगा। हाईकमान ने सोमवार को महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड में प्रदेश चुनाव प्रभारी के साथ सह प्रभारी भी बना दिए हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के लिए सिर्फ चुनाव प्रभारी ही बनाया गया है। ऐसे में अभी सह प्रभारी नियुक्त होना बाकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article