India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Jammu & Kashmir: अगले 8 दिन तक कई जगहों पर बारिश के आसार, बाढ़ और भूस्खलन का अलर्ट

09:37 AM Aug 22, 2024 IST
Advertisement

Jammu & Kashmir: मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 31 अगस्त के बीच कुछ हिस्सों में यलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की आशंका जताई है। खराब मौसम में संभावित स्थानों पर बाढ, बादल फटने, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा है।

 कई जगहों पर बारिश के आसार

पिछले कुछ दिनों से लगभग हर दिन हो रही वर्षा के बाद मौसम राहत भरा हो गया है। बुधवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक वर्षा हुई। सुबह करीब नौ बजे वर्षा शुरू हुई और करीब 10.30 बजे तक वर्षा होती रही। सुबह पहले पहर तक तो वर्षा के आसार नहीं दिख रहे थे।

बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 31 अगस्त तक जम्मू संभाग में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम को देखते हुए बिजली चमकने के साथ बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।  लोगों को असुरक्षित स्थानों, नदी, नालों खासकर तवी, चिनाब और दूसरे जलस्रोतों से दूर रहने के लिए कहा गया है।मौसम को देखते हुए लोगों को यात्रा से बचने का सुझाव दिया गया है।

जानें कहा कितना रहा तापमान

पिछले 24 घंटों में जम्मू में 6.4 एमएम, भद्रवाह में 16.2 एमएम, बनिहाल में 5.6 एमएम, कटड़ा में 4.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जम्मू का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 30.5, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 24.3, बटोत 25.0, बनिहाल 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article