India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में आसमान से बरस रही आग, 44 डिग्री पार पहुंचा तापमान

10:11 AM May 19, 2024 IST
Advertisement

Jammu & Kashmir: देशभर में लोग गर्मीं से परेशान हो रहे है। अब उत्तरी इलाकों में भी गर्मी शुरू हो चुकि है। बता दें जम्मू-कश्मीर में तापमान लगातार बड़ता ही जा रहा है। इन दिनों तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। सूर्य की तपिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है।

Highlights

तापमान हुई बढ़ोतरी

जम्मू-कश्मीर के कई इलाको में जहां बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट आई थी। वहीं, कुछ जिलों में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसका असर सड़कों पर भी दिखने लगा है। लोगों का गर्मी और धूप से हाल बेहाल हो गया है। गर्मी के चलते लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को सुकून। सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे और दिनभर गर्म हवाओं की वजह से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़कों पर विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते युवक युवतियों को अपना पूरा चेहरा कपड़े से ढककर लू से बचाव करना पड़ रहा है।

कुछ दिनों तक ऐसे ही रहेगी गर्मी

कृषि विज्ञान ने  जानकारी देते हुए बताया कि अभी कुछ दिन तक आसमान से आग बरसने का क्रम जारी रह सकता है। बहरहाल, सुबह के समय भी सैर पर निकले लोग कुछ दूर चलकर ही हांफने लगे। लगातार बढ़ती उमस के कारण गर्मी अधिक परेशान करने वाली साबित हो रही है। दिन के समय तेज धूप ने भी सताया।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि धान का रोपन आरंभ होने पर खेतों में पानी खड़ा रहने से हवाएं नमी पकड़ लेंगी। मगर इस बार यही पानी उमस को बढ़ा रहा है। दरअसल तपती धरती को छू कर चलती हवाएं उमस ही बढ़ा रही हैं। ट्यूबवेलों के सहारे धान की सिंचाई करवाना आसान काम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article