India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रामबन में भूस्खलन से बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे, 50 से अधिक वाहन फंसे

10:32 AM Apr 28, 2024 IST
Advertisement

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रामबन इलाके में आज तड़के बारिश होने के कारण भूस्खलन हुआ जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया जिससे मार्ग पर 50 से अधिक गाड़ियां फंसी हुई हैं। वहीं कई जिलों में बर्फबारी भी हुई। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन जिले के शेरबीबी इलाके में हुआ जहां भारी बारिश भी हुई।

Highlights

रामबन जिला में भूस्खलन

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, मुगल रोड, किश्तवाड़, डोडा समेत सभी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व कई निचले क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला दिनभर जारी रहा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिला में कई जगह पहाड़ से पत्थर गिरने व भूस्खलन होने से यातायात कई बार रोकना पड़ा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम भी लगा रहा।

बर्फबारी के चलते यातायात बंद

यातायात विभाग ने जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा करने वालों को सफर शुरू करने से पहले हाईवे की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। वहीं, जम्मू संभाग को कश्मीर संभाग से पुंछ जिले के रास्ते जोड़ने वाला मुगल रोड भी बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद हो गया है।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिला में कई जगह पहाड़ से पत्थर गिरने व भूस्खलन होने से यातायात कई बार रोकना पड़ा। यातायात विभाग ने जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा करने वालों को सफर शुरू करने से पहले हाईवे की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। कई जगह हिमपात हिमस्खलन और भूस्खलन से करीब 50 वाहन फंस गए जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।

किश्तवाड़ जिले में स्कूल बंद रखे गए

कई जगह हिमपात, हिमस्खलन और भूस्खलन से करीब 50 वाहन फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। उधर, किश्तवाड़ से अनंतनाग को जोड़ने वाला संथनटाप मार्ग पहले से बंद है। मौसम को देखते हुए किश्तवाड़ जिले में स्कूल बंद रखे गए।

बर्फबारी से तापमान में गिरावट

ताजा वर्षा व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने से कश्मीर एक बार फिर ठंड की चपेट में है। लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने तथा गर्मी पहुंचाने वाले उपकरणों का सहारा लेना पड़ रहा। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी व वर्षा की संभावना जताई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article