India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Jammu Kashmir Politics : कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 3,500 रुपये देने का वादा

08:32 PM Sep 16, 2024 IST
Advertisement

Jammu Kashmir Politics : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें समाज के सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया गया है। पार्टी ने भ्रष्ट अधिकारियों से निपटने के लिए लोकायुक्त का गठन, किसानों के लिए भूमि नीति, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, महिला सशक्तिकरण और गरीब छात्रों के लिए सस्ती कोचिंग की सुविधा समेत कई वादे किये हैं।

Jammu Kashmir Politics : कांग्रेस ने जारी की घोषणापत्र

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार पर वह दबाव बनाएगी। नौकरियों, सरकारी अनुबंध, भूमि आवंटन और प्राकृतिक संसाधनों में घाटी के लोगों को रियायत दी जाएगी। भ्रष्टाचार के संबंध में श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। सभी भ्रष्ट अधिकारियों की जांच के लिए सरकार बनने के 100 दिन के भीतर लोकायुक्त का गठन किया जाएगा। इसके अलावा, सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए सशक्त किया जाएगा।

Jammu Kashmir Politics : घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस सत्ता में आने पर विधान परिषद बहाल करेगी और ओबीसी तथा अल्पसंख्यक जैसे वंचित वर्ग के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व देगी। इसके अलावा, 73वें और 74वें संविधान संशोधन के तहत पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पार्टी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए लोकपाल का भी गठन किया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में तेजी आ सके।पार्टी ने सत्ता में आने पर किसानों की सहूलियत के लिए भूमि नीति तैयार करने का वादा किया है ताकि सीमांत किसानों को उनकी भूमि से बेदखल होने से रोका जा सके।

Jammu Kashmir Politics :सत्ता में आने पर गरीब महिलाओं को हर महीने उनके खाते में 3,500 रुपये दिए जाएंगे, ताकि उन्हें आर्थिक दुश्वारियों से बचाया जा सके। सखी शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को पांच लाख रुपये तक की ब्याज रहित आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। इसके अलावा, आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाओं का वेतन दोगुना किया जाएगा और प्रत्येक महिला थाने में महिला पुलिस कक्ष स्थापित होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article