जम्मू-कश्मीर में जोरदार धमाके से मचा हड़कंप, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुआ विस्फोट, घरों के टूटे शीशे
Jammu Kashmir Samba Blast Today: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में धमाकेदार विस्फोट से हड़कंप मच गया है। देर रात विस्फोट के बाद आसपास की खिड़की और गेट की चारदीवारी ढह गई जिससे लोगों में दहशत फैल गई। बता दें कि जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के घगवाल सेक्टर के गावाला तालाब गांव में जय राम शर्मा नामक सरपंच के घर के बाहर रात करीब 2 बजे विस्फोट हुआ। गवाला तालाब गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। विस्फोट में घर का गेट और चारदीवारी पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
Jammu Kashmir Samba Blast Today: जम्मू-कश्मीर में जोरदार धमाका

पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें गांव पहुंचीं और विस्फोट स्थल से सैंपल लेकर विस्फोट की सही जानकारी का पता लगाने की कोशिश की। इस घटना के संबंध में संबंधित पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश में स्थित 240 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में स्थित है। जिससे यह धमाका बेहद ही संवेदनशील माना जा रहा है।
पूर्व सरपंच के घर को निशाना बनाया
अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा की जाती है। बीएसएफ के जवान सीमा के पाकिस्तानी हिस्से से होने वाली घुसपैठ, निकासी, मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रोन गतिविधियों को रोकने के लिए तैनात हैं। यह विस्फोट अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है और पूर्व सरपंच के घर को निशाना बनाने को लेकर अब जांच की जा रही है। जल्द ही विस्फोट के कारण का भी पता लगा जाएगा।
Samba Blast News: फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर

इस विस्फोट के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए और घटना स्थल का दौरा किया साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने भी घटनास्थल पर प्रशासन की मदद के लिए सैंपल लिए और जांच शुरू कर दी है। जांच में कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अभी विस्फोट के कारण का पता लगाने की कोशिश जारी है।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकियों से मुठभेड़, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Join Channel