12 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में खिली रहेगी धूप, सेलानियों की रहेगी मौज, शुक्रवार को हलकी बारिश की चेतावनी
Jammu and Kashmir News : जम्मू कश्मीर अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। अधिकांश लोग यहां घूमने आते हैं मगर इस सवाल के साथ की मौसम उनके लिए बढ़िया सुहाना रहे, ताकि वे घूम सकें। ऐसे में घूमने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि आज से लेकर 12 सितंबर तक मौसम शानदार रहने वाला है।
सेलानियों के लिए बढ़िया समय
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने गुरुवार को जारी अपने पूर्वानुमान में बताया है कि जम्मू-कश्मीर में आज 3 सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क ही रहने वाला है। हालांकि, बीच-बीच में कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।
गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रहेगी, लेकिन कुछ जगहों पर अचानक हल्की बारिश हो सकती है। कल यानी शुक्रवार 4 सितंबर को मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
शुक्रवार बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज
हालांकि इस बीच हलकी परेशानी आ सकती है। मौसम विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के स्पेल देखने को मिल सकते हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।
इसके बाद शनिवार 5 सितंबर से 12 सितंबर के बीच घाटी और जम्मू संभाग में मौसम एक बार फिर साफ और शुष्क हो जाएगा।
इस पूरे हफ्ते के दौरान केवल दूर-दराज और छिटपुट जगहों पर ही कभी-कभार गर्जना या हल्की बूंदों की संभावना बनी रहेगी। बाकी दिन धूप खिली रहने और मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - जहां सालों तक पसरा था सन्नाटा, अब संगरमाल के लिए लगी 421.75 करोड़ की बोली! सरकार के अनुमान से दोगुनी हुई नीलामी

Join Channel