For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kathua Terror Attack: आंतकी हमले में शहीद 5 जवानों को उत्तराखंड के डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि

11:58 PM Jul 09, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
kathua terror attack  आंतकी हमले में शहीद 5 जवानों को उत्तराखंड के डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि

Kathua Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में सोमवार को सेना के जवानों पर आंतकी हमला हुआ था। जम्मू के कठुआ में स्थित बिलावर के धड़नोता इलाके में घात लगाए आंतकियों ने सेना की गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए जबकि 5 घायल हो गए हैं। घटना के बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभालते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कठुआ में हुए आंतकी हमले में शहीद पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय सेना और पश्चिमी कमान ने 8 जुलाई को जम्मू के कठुआ सेक्टर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए पांच सैनिकों की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया। सेना कमांडर और सभी रैंक शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता में खड़े हैं। संयुक्त अभियान जारी है।

 

रक्षा सचिव का आतंकियों को कड़ा संदेश

हमले के बाद रक्षा सचिव ने एक कड़ा संदेश दिया और कहा, 'मैं कठुआ के बदनोटा में हुए आतंकवादी हमले में पांच बहादुरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। राष्ट्र के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके बलिदान का बदला लिया जाएगा। भारत इस हमले के पीछे की बुरी ताकतों को हराएगा।' यह टिप्पणी रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में साझा की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×