वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खबर! बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई सेवाएं ठप
देश के अधिकांश हिस्सों में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश से आम जिंदगी पर असर पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित हुई है; कई जगहों पर लैंड स्लाइड के कारण रास्ते पर मलबा और पत्थर जमा हो गए हैं। कटरा के कई इलाकों में भी ऐसे ही हालात हैं।
सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल बैटरी कार वाला रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है और बैटरी कार सेवा भी रोक दी गई है। हालांकि, पैदल यात्रा करने के लिए आपको छूट दी गई है । ऐसे में श्रद्धालु तय मार्ग से माता वैष्णो के दर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ, रास्ते से मलबा हटाने का काम लगातार चल रहा है। जिससे स्थिति सामान्य होते ही सभी बंद सेवाएं को तुरंत शुरू की जा सकें।
खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

बता दें कि जम्मू कश्मीर में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण सामान्य जीवन अस्त बव्यस्त है। इससे माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद है। जिन भक्तों ने हेलिकॉप्टर से यात्रा की प्लानिंग की थी, उन्हें मौसम ठीक होने तक इंतजार करना पड़ सकता है। प्रशासन ने इसको लेकर बताया है कि मौसम सही होते ही स्थिति के हिसाब से सेवाएं फिर से शुरू किया जाएगा। वहीं, यात्रा मार्ग पर पुलिस, श्राइन बोर्ड और राहत दल के कर्मचारी पूरी तरह से अलर्ट हैं, जो लगातार स्थिति को देख रहे हैं। किसी भी तरह की कोई भी परेशानी होने पर भक्तों को तुरंत मदद मिल रही है।
सावधानी के साथ आप कर सकते हैं पैदल यात्रा
माता वैष्णो पैदल यात्रा को लेकर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा अपडेट जरूर रखें। यात्रा के दौरान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। बारिश में पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और लैंड स्लाइड का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। फिलहाल माता के दर्शन के लिए यात्रा को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। प्रशासन का कहना है कि आमजन की सुरक्षा करना हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
जम्मू कश्मीर का मौसम

जम्मू-कश्मीर में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कल दोपहर तक उमस भरे मौसम के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब कई घंटों तक जारी रही। बारिश की वजह से भवन मार्ग पर कई जगहों पर कंकड़-पत्थर और मलबा आने के साथ लैंड स्लाइड भी हुआ है। आने वाले दिनों में भी काफी तेज बारिश के आसार हैं।

Join Channel