W3Schools
Advertisement

प्रथम सिंधु कुंभ के लिए Jammu से रवाना हुए 1200 श्रद्धालु, ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ शुरू हुई यात्रा

02:11 PM Jun 18, 2026 IST | Amit Kumar
प्रथम सिंधु कुंभ के लिए jammu से रवाना हुए 1200 श्रद्धालु  ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ शुरू हुई यात्रा
Sindhu Kumbh 2026 (credit S-M)

Sindhu Kumbh 2026: लद्दाख के लेह में आयोजित होने जा रहे प्रथम सिंधु कुंभ में भाग लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से आए करीब 1200 श्रद्धालु गुरुवार सुबह जम्मू से रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने "भारत माता की जय" और अन्य देशभक्ति के नारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। यह यात्रा जम्मू शहर के रघुनाथ मंदिर के पास स्थित अग्रवाल चौक से शुरू हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने श्रद्धालुओं के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने तिरंगा रैली भी निकाली और देशभक्ति का संदेश दिया।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे श्रद्धालु 38 बसों और एक इनोवा कार में श्रीनगर के लिए (Devotees Leave for Sindhu Kumbh) निकले। उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों के वाहन भी साथ चल रहे थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने नगरोटा स्थित भगवान तिरुपति मंदिर में दर्शन किए और वहां पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था आगे श्रीनगर की ओर बढ़ गया। दोपहर बाद तक कई बसें श्रीनगर पहुंचने लगीं। यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

Advertisement

Sindhu Kumbh Pilgrimage: देशभर से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

(credit S-M)
(credit S-M)

सिंधु दर्शन यात्रा और प्रथम सिंधु कुंभ में इस बार लगभग 2800 श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। जम्मू से 1200 श्रद्धालु रवाना हुए हैं, जबकि लगभग इतने ही श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के मनाली मार्ग से लेह पहुंच रहे हैं।

Advertisement

इसके अलावा देश और विदेश से करीब 400 श्रद्धालु हवाई मार्ग से सीधे लेह पहुंचेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

First Sindhu Kumbh: श्रीनगर और कारगिल होते हुए पहुंचेंगे लेह

(credit S-M)
(credit S-M)

जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार शाम तक श्रीनगर पहुंचेगा। वहां श्रद्धालु दो दिन रुकेंगे। इसके बाद 20 जून को वे श्रीनगर से लद्दाख के लिए प्रस्थान करेंगे।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु द्रास होते हुए कारगिल पहुंचेंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वे कारगिल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद उसी दिन शाम तक सभी श्रद्धालु लेह पहुंच जाएंगे।

Leh Sindhu River Event: तैयारियों में जुटा लद्दाख प्रशासन

लेह में 22 जून से शुरू होने वाली सिंधु दर्शन यात्रा 27 जून तक चलेगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लद्दाख प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं के रहने, भोजन और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर रहा है।

लेह पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का विभिन्न धर्मों और समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। यह आयोजन देश की सांस्कृतिक विरासत, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: जम्मू के राजौरी में लैंडमाइन ब्लास्ट, JCO समेत चार जवान घायल, LoC पर गश्त के दौरान हादसा

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×