W3Schools
Advertisement

Jammu and Kashmir: श्रीनगर के लग्जरी होटल में लिफ्ट क्रैश, बेंगलुरु के 6 पर्यटक जख्मी

08:39 PM Apr 24, 2026 IST | Amit Kumar
jammu and kashmir  श्रीनगर के लग्जरी होटल में लिफ्ट क्रैश  बेंगलुरु के 6 पर्यटक  जख्मी
Srinagar Lift Accident

Srinagar Lift Accident: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में स्थित एक होटल में लिफ्ट से जुड़ा गंभीर हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में बेंगलुरु से आए 6 पर्यटक घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सभी पर्यटक घूमने के लिए होटल से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक सभी पर्यटक होटल की लिफ्ट में सवार हुए ही थे कि अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई। इस अप्रत्याशित घटना से लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग संतुलन खो बैठे और उन्हें चोटें आईं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर घायलों को पैरों और शरीर के निचले हिस्से में चोट लगी है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के तुरंत बाद होटल कर्मचारियों और अन्य मेहमानों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। बिना देर किए सभी घायलों को श्रीनगर के बरजुल्ला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

Advertisement

Srinagar Lift Accident: घायलों की पहचान

इस हादसे में घायल हुए सभी लोग बेंगलुरु के निवासी हैं। इनमें 65 वर्षीय विंकटेश, 54 वर्षीय डी. मंगुला, 18 वर्षीय कुशाला, 16 वर्षीय पंकजा, 60 वर्षीय वेंकटालक्ष्मम्मा और 60 वर्षीय सौभाग्या शामिल हैं। सभी लोग एक साथ यात्रा पर आए थे और होटल में ठहरे हुए थे।

Advertisement

हादसे के कारणों पर सस्पेंस

फिलहाल इस दुर्घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। लिफ्ट में तकनीकी खराबी थी या रखरखाव में लापरवाही, इस पर जांच की जा रही है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं, होटल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घाटी में इस तरह का लिफ्ट हादसा पहले कभी सामने नहीं आया था। इस घटना ने होटल सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद यह जरूरी हो गया है कि होटलों में इस्तेमाल हो रही लिफ्टों की नियमित जांच और मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: हादसा या लापरवाही? रामनगर बस हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, 21 की मौत और 60 लोग हुए थे घायल

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×