W3Schools
Advertisement

Terror Attack Near Lal Chowk: कश्मीर के लाल चौक पर आतंकी हमला, गोलीबारी में हेड कॉन्स्टेबल शहीद, जवानों का सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में लाल चौक पर आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी जिसमें ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल गोली लगने से शहीद हो गए
01:37 PM Jul 22, 2026 IST | Himanshu Negi
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में लाल चौक पर आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी जिसमें ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल गोली लगने से शहीद हो गए
terror attack near lal chowk  कश्मीर के लाल चौक पर आतंकी हमला  गोलीबारी में हेड कॉन्स्टेबल शहीद  जवानों का सर्च ऑपरेशन शुरू
Terror Attack Near Lal Chowk

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में लाल चौक पर दोपहर 12:30 बजे आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी जिसमें ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल गोली लगने से घायल हो गए और इलाज के दौरान शहीद हो गए है। इस घटना में दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी जारी हुई और अब जवानों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Advertisement

हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

Anantnag terror attack
Anantnag terror attack

लाल चौक पर आतंकी हमले के बाद बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे इस दौरान गाड़ी में आए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें GMC अनंतनाग  अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन ज्यादा चोट लगने की वजह से शहीद हो गए है।

Advertisement

TRF ने ली जिम्मेदारी

गोलीबारी की घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है और आसपास के इलाके को घेर लिया है। साथ ही आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है और सुरक्षा सख्त कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फोर्स के फाल्कन ने ली है। यह आतंकवादी संगठन की स्थापना लश्कर-ए-तैयबा ने की थी।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×