जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकियों से मुठभेड़, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर
Terrorist Killed in Uri: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में 'ऑपरेशन DIGGI-2' के दौरान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नियंत्रण रेखा के पास बुछार इलाके में हुई एक संयुक्त कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सेना के अनुसार, यह आतंकवादी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था।
Pakistani Terrorist Killed in Uri: आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी की

भारतीय सेना ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घुसपैठ के प्रयास के संबंध में विशिष्ट खुफिया जानकारी दी। इसके आधार पर 14-15 मार्च की रात को उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सैनिकों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी कि संदिग्ध गतिविधि देखी। घात लगाकर हमला करने की रणनीति में बदलाव किया गया और आंतकी को चुनौती दी गई। इसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमे एक आतंकी को ढेर कर दिया।
Jammu Kashmir Encounter: ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

ऑपरेशन के दौरान सैनिकों को मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। सेना ने बताया कि आतंकी के पास से एक एके राइफल, पिस्तौल और काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। सेना के मुताबिक घुसपैठ रोधी यह अभियान अभी भी जारी है और इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल इस घटना से जुड़ी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Uri Operation DIGGI-2: घुसपैठ की कोशिश में था आतंकी

इससे पहले, 10 मार्च जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (Loc) के पास घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया। भारतीय सेना के वाइट नाइट कोर ने मंगलवार को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें: बंगाल-केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, शाम 4 बजे ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Join Channel